जन-जन के संत भाग - 41
जन-जन के संत भाग - 41 गुरुकृपा का डबल धमाका खरगापुर में संजीव वैद्य मलगुवां परिवार में गुरु कृपा की बरसात हुई। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी को शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। हर जगह उन्होंने चिकित्सीय सुविधाएं ली, पर कोई असर न हुआ। तब वे अपनी धर्मपत्नी के साथ गुरु चरणों में 1 जनवरी 2017 को पहुंचे और कहा - गुरुदेव! 2012 में शादी हुई थी, पर अभी भी कुछ कमी है। गुरुदेव ने सुनकर एक जाप दिया और कहा - घबरायें नहीं! सब ठीक होगा। गुरु के बताए गए जाप और आशीष से उनके घर के आंगन में किलकारी गूंज गई और 18 अक्टूबर 2017 को एक सुंदर कन्या का जन्म हुआ। उन लोगों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं था। इसके बाद परिवार के प्रमुख संजीव जी की किडनी में संक्रमण हुआ। चिकित्सकों के अनुसार उनकी एक किडनी 45% और दूसरी किडनी 75% खराब हो गई। जिससे उन्हें बहुत वेदना होने लगी। चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी और अन्य विकल्प बताए, पर गुरु कृपा से एक चमत्कार हो चुका था। वे लोग पुनः गुरुदेव के पास गए। गुरुदेव ने इस बार भी निराश न करते हुए भरपूर आशीष देकर एक जाप करने को कहा और वही हुआ, जो पूर्व में हुआ था। पु...