जन-जन के संत भाग - 41

जन-जन के संत  भाग - 41

 

गुरुकृपा का डबल धमाका


खरगापुर में संजीव वैद्य मलगुवां परिवार में गुरु कृपा की बरसात हुई। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी को शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। हर जगह उन्होंने चिकित्सीय सुविधाएं ली, पर कोई असर न हुआ। तब वे अपनी धर्मपत्नी के साथ गुरु चरणों में 1 जनवरी 2017 को पहुंचे और कहा - गुरुदेव! 2012 में शादी हुई थी, पर अभी भी कुछ कमी है।

गुरुदेव ने सुनकर एक जाप दिया और कहा - घबरायें नहीं! सब ठीक होगा। गुरु के बताए गए जाप और आशीष से उनके घर के आंगन में किलकारी गूंज गई और 18 अक्टूबर 2017 को एक सुंदर कन्या का जन्म हुआ। उन लोगों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं था।

इसके बाद परिवार के प्रमुख संजीव जी की किडनी में संक्रमण हुआ। चिकित्सकों के अनुसार उनकी एक किडनी 45% और दूसरी किडनी 75% खराब हो गई। जिससे उन्हें बहुत वेदना होने लगी। चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी और अन्य विकल्प बताए, पर गुरु कृपा से एक चमत्कार हो चुका था। वे लोग पुनः गुरुदेव के पास गए। गुरुदेव ने इस बार भी निराश न करते हुए भरपूर आशीष देकर एक जाप करने को कहा और वही हुआ, जो पूर्व में हुआ था।

पुनः जांच कराने पर उनकी दोनों किडनी सही पाई गई। वे पूर्ण स्वस्थ हो गए और उन्हें आज तक कोई भी दिक्कत नहीं हुई, वे पूर्ण स्वस्थ हैं। उनके परिवार की खुशी शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। वे गुरुकृपा को सबसे अनमोल मानते हैं और कहते हैं - आज हमारे परिवार में जो भी खुशी है, वह सब गुरुदेव की कृपा के कारण है।

मुनि श्री बहुत दयाल हैं, भक्तों के करतार,

पीर हरें कुछ न कहें, श्रेय न लें सरकार।

लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद

सागर (म.प्र.)

मो. 91 93009 34766

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद


 

Comments

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग -10

जीवन में गति है पर दिशा नहीं

अब होंगे सपने साकार भाग -5