अब होंगे सपने साकार भाग -11

अब होंगे सपने साकार भाग -11


प्रेम ही जीवन है
  • प्रेम जीवन का महामंत्र है। परिवार और समाज तो क्या यह पूरी दुनिया को वश में करने की ताकत रखता है। यही वह मंत्र है जिससे अपने तो अपने रहते ही हैं, पराये भी अपने हो जाते हैं।

  • नफरत की दुनिया की बातें करने वाले लोग आतंक को बढ़ावा देते हैं। वही प्रेम का पैगाम देने वाले लोग अहिंसा और विश्व शांति को जीवित रखते हैं।

  • जियो और जीने दो प्रेम का ही विस्तार है। प्रेम इंसानियत का यह पाठ पढ़ाता है कि आप खुद भी प्रेमपूर्वक जियो और सबको भी प्रेम से जीने का अधिकार दो। किसी का जीवन छीनने का पाप कभी मत करो।

  • प्रेम की महिमा अनंत है। इसी प्रेम के वश होकर राम ने शबरी के बेर खाए थे। कृष्ण ने विदुरानी के केले के छिलके ग्रहण किए थे। महावीर ने चंदनबाला के उड़द के बाकले (छिलके) स्वीकार किये थे।

  • नकली धनवानों का परिचय है खोखा और पेटी, असली धनवान तो वही है, जिसके घर में मुस्कुराए बड और बेरी।

  • हो सकता है बिना चीनी की चाय किसी को अच्छी लग सकती है, पर बिना प्रेम का जीवन तो खुद ज़िंदगी को ही नीरस बना देता है। जिसके घर में प्रेम का संचार नहीं, समझो वह घर नहीं, श्मशान है।

  • प्रेम ही हमारी प्रार्थना हो, प्रेम ही हमारा पंथ हो। जिसके जीवन में प्रेम भरा हो वह हमारा संत हो, वही हमारा ग्रन्थ हो, प्रेम ही हमारे जीवन का मंत्र है।

  • इंसानों से प्यार कीजिए और चीजों का इस्तेमाल, बात तब बिगड़ती है जब हम इंसानों का इस्तेमाल करने लगते हैं और चीजों से प्यार।

  • प्रेम हर रिश्ते की आत्मा है। ऐसा कोई काम मत कीजिए जो हमारे रिश्तों में काँटे बोने का काम करे। रहीम की इस सीख को याद रखो "रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गाँठ परि जाय"।

  • प्रेम के रूप अनेक हैं। माता-पिता का प्रेम, वात्सल्य प्रेम, प्रार्थना, वात्सल्य।

  • प्रेम खुद परमात्मा है, परमात्मा प्रेम रूप है। मनुष्य का परमात्मा से प्रेम, पूजा और प्रार्थना है। परमात्मा का मनुष्य से प्रेम प्रसाद और आशीर्वाद है।

  • दुनिया में सबसे तेज रफ्तार प्रार्थना की है। वह दिल से जुबां तक पहुँचे, उससे पहले वो भगवान तक पहुँच जाती है।

 रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग - 21

अब होंगे सपने साकार भाग -10

अब होंगे सपने साकार भाग -17