अब होंगे सपने साकार भाग -12

 अब होंगे सपने साकार भाग -12

मुस्कान आमंत्रण कार्ड है 

  • अपने हर दिन हर कार्य की शुरूआत मुस्कान से किया करें। किसी भी कार्य का सकारात्मक परिणाम पाने के लिए मुस्कान गणपति की पूजा के समान है।

  • मुस्कान जीवन के आनंद की आत्मा है। इसी मुस्कान के बल पर राम वनवास का कष्ट झेलने में भी सफल हो गये हैं।

  • जीवन में हर समय मुस्कुराने की आदत डालिए। इस एक आदत से हम अपने गुस्से और खीझ पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। साथ ही हमारा चेहरा सुंदर होगा और हमारा आभामंडल सकारात्मक होगा।

  • चेहरा देना कुदरत का काम है, पर उसे सुन्दर भाव देना आपके हाथ में है। आप अपने दिलो दिमाग में सदा मुस्कान के फूल खिलाते रहें। आपकी खुशबू औरों के दिल पर राज करेगी।

  • हाथ में खींची भाग्यरेखा में सीधा उलट-फेर तो नहीं किया जा सकता, पर हर पल में मुस्कुराने की मानसिकता विकसित कर ली जाए तो दुर्भाग्य की अंगुली में भी सौभाग्य की अँगूठी पहनाई जा सकती है।

  • हर फोटोग्राफर फोटो खींचने से पहले फोटो की सुन्दरता के लिए एक अनुरोध अवश्य करता है, स्माइल प्लीज, भला जब दो पल मुस्कुराने से फोटो सुन्दर आता है, तो हर पल मुस्कुराने से क्या जीवन सुन्दर नहीं हो जाएगा।

  • टेंशन फ्री लाइफ के लिए एक ही फलसफा याद रखिए। सब रोगों की एक दवाई, हँसना सीखो ऐ मेरे भाई।

  • वृद्ध न होते तो ये संसार न होता

    नेह और आशीष का भंडार न होता

     दुनिया के सारे रास्ते वीरान ही होते

     ये राग न होता और ये संसार न होता

 रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग -10

जीवन में गति है पर दिशा नहीं

अब होंगे सपने साकार भाग -5