जन-जन के संत भाग - 61

 

जन-जन के संत  भाग - 61

 

निराशा हुई खत्म... कर्ज हुआ दूर

संस्कारधानी जबलपुर निवासी धीरज जैन पिता स्वर्गीय कपूरचन्द जी जैन बताते हैं कि वे आर्थिक तंगी से बेहद परेशान हो गए थे, काम धंधा व्यवसाय ठप्प हो गया था। कोई भी नया काम करते थे, तो उसमें घाटा ही लगता था। काम धंधे के बैठ जाने से आर्थिक परेशानी होने लगी। कर्ज बढ़ने लगा। मन बेहद परेशान हो गया। निराशा छाने लगी। क्या करें, क्या नहीं करें।

जब कहीं से कोई रास्ता नहीं निकला तो 2021 में पूज्य गुरुदेव विरंजन सागर जी के पास मुनि श्री के गृहस्थ जीवन के भाई सेठ देवेंद्र कुमार जी के साथ बड़ामलहरा जिला छतरपुर गए और गुरुदेव को दु:खी होते हुए सारी बात बताई। गुरुदेव ने धीरज जी को धीरज दिलाते हुए आशीष दिया और कहा - प्रभु की भक्ति पर भरोसा करो, सब ठीक हो जाएगा।

वे बताते हैं - कुछ दिनों बाद चमत्कार-सा हुआ, जैसे बुरे दिनों ने करवट बदल ली हो। व्यवसाय तीव्र गति से बढ़ने लगा। आर्थिक समस्याएं दूर होने लगीं। जीवन में पुनः खुशहाली आने लगी। अच्छा समय आने पर परिवार में प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। आज वे खुशी से कहते हैं - जो कुछ भी बदलाव आया है, पूज्य गुरुदेव का आशीष ही है। गुरुदेव चमत्कार से भरे हुए हैं। उनके पास बैठने से ही एक ऊर्जा प्राप्त होती है। वे गुरु के इस उपकार के प्रति कृतज्ञ हैं।

पिछी कमंडल जो लिये, साधु बड़े कमाल,

भक्त शरण आ जाये तो, कर दें मालामाल।

लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद

सागर (म.प्र.)

मो. 91 93009 34766

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद


  

Comments

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग - 21

अब होंगे सपने साकार भाग -10

अब होंगे सपने साकार भाग -17