अब होंगे सपने साकार भाग -17
अब होंगे सपने साकार भाग -17
क्रोध इंसान को बर्बादी की ओर ले जाता है
• गुस्सा इंसान को बर्बादी की तरफ ले जाता है। गुस्से में अगर नौकरी छोड़ोगे तो करियर बर्बाद होगा, मोबाइल तोड़ोगे तो धन बर्बाद होगा, परीक्षा न दोगे तो वर्ष बर्बाद होगा और पत्नी पर चिल्लाओगे तो रिश्ता बर्बाद होगा।
गुस्सा आ भी जाए तब भी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश कीजिए नहीं तो आप हानि उठाएँगे। याद रखिए माँ के पेट से निकला बच्चा और मुँह से निकले बोल वापस कभी अंदर नहीं जाते।
• गुस्सा हमारा मुँह खोल देता है पर आँखें बंद कर देता है। गुस्सा गलतफहमी से शुरू होता है और प्रायश्चित पर पूरा होता है।
• गुस्सा करना ही है तो किसी को सुधारने के लिए कीजिए, अहंकार जताने और किसी को नीचा दिखाने के लिए गुस्सा मत कीजिए।
रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज
क्रमशः
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment