जन-जन के संत भाग - 59

   

जन-जन के संत  भाग - 59

 

कमजोरी हो गई छू मन्तर...

बड़ामलहरा जिला छतरपुर निवासी कुमारी प्रगति जैन पिता मुकेश जैन जी, की अचानक बेहद तबियत खराब हो गई। दो तीन महीने से भूख लगना बन्द हो गई, जिससे शरीर में बेहद कमजोरी आने लगी। चिकित्सकों का इलाज भी चल रहा था, पर उम्मीद के अनुसार आराम नहीं लग रहा था। आपके पूरे परिवार की पूज्य गुरुदेव विरंजन सागर जी के प्रति पूर्ण श्रद्धा और भक्ति है।

अतः परिवार के साथ पूज्य गुरुदेव के दर्शन को गई और पूरी समस्या बताई। पूज्य गुरुदेव ने आशीष दिया और एक जाप करने को कहा। प्रगति बिटिया की मां बताती हैं कि जैसे कोई चमत्कार हुआ हो और उनकी बिटिया पूर्ण स्वस्थ हो गई और आज तक कोई दिक्कत नहीं आई। बिटिया और उनके माँ पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे दोनों कहते हैं पूज्य गुरुदेव के हमारे पूरे परिवार पर कई उपकार हैं। जिनका ऋण चुकाया नहीं जा सकता है।

गुरु आशीष से तंदुरुस्त, रोगी जन हो जाँय, 

बड़भागी हैं भक्त जन, गुरु की पकड़ी छाँय।

लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद

सागर (म.प्र.)

मो. 91 93009 34766

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद


  

Comments

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग - 21

अब होंगे सपने साकार भाग -10

अब होंगे सपने साकार भाग -17