जन-जन के संत भाग - 58

   

जन-जन के संत  भाग - 58

 

सामूहिक मांस मदिरा का त्याग 

वर्ष 2016 में आप ससंघ खड़ेरी, जिला दमोह में विराजमान थे। आपकी धर्म प्रभावना के कारण आपकी प्रवचन सभा में लगातार दूर गाँव से जैनों के अलावा अन्य जाति-वर्ग के लोग भी आकर आपका दर्शन-लाभ लिया करते थे। एक रोज आप शाकाहार की महत्ता पर उपदेश दे रहे थे। सभा में गाँव के यादव और अन्य जाति-वर्ग के लोग मौजूद थे।

आपके उपदेश सुनकर उपस्थित लोगों की आँखें भर आईं और उन्होंने सामूहिक रूप से सभा में ही प्रवचन उपरांत आजीवन मांस-मदिरा का त्याग कर आपका आशीष प्राप्त किया और कहा कि उनके परिवार आज से अहिंसा धर्म को अपनाएंगे। व्यक्ति के मन का यह परिवर्तन अहिंसा धर्म की जीत का परिचायक है।

दया अहिंसा श्रेष्ठ है, यही धर्म का सार।

गुरुवर करते जा रहे, करुणा का विस्तार।

लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद

सागर (म.प्र.)

मो. 91 93009 34766

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद


  

Comments

Popular posts from this blog

अब होंगे सपने साकार भाग - 21

अब होंगे सपने साकार भाग -10

अब होंगे सपने साकार भाग -17