जन-जन के संत भाग - 50
जन-जन के संत भाग - 50
ठीक हुआ आँतों का संक्रमण...
खरगापुर निवासी महेश जैन जी की दिसम्बर 2020 में तबियत खराब हुई। उनकी आँतों में गंभीर संक्रमण हो गया। ग्वालियर के एक बड़े अस्पताल में उनकी सर्जरी भी की गई। फिर भी आँतों में संक्रमण बना रहा। तब वे घबराकर गुरुदेव के पास गए और रोने लगे। गुरुदेव ने पूरा मामला संज्ञान में लेते हुए कहा - बिल्कुल घबराने की बात नहीं है। आप पूर्ण स्वस्थ्य होकर पहले की तरह जिंदगी जियेंगे।
गुरुदेव ने महेश जी को एक जाप बताकर आशीर्वाद दिया।
और कुछ ही दिनों में चमत्कार हुआ। उनका संक्रमण बीमारी पूरी दूर हो गई और वे पहले की तरह स्वस्थ हो गए। गुरु के इस उपकार से वे और उनका परिवार बहुत खुश हो गया। वे कहते हैं - गुरु ने हमारी जिंदगी में खुशियां भर दी। हम सभी कृतज्ञ हैं।
उनके परिवार का कहना है - यह प्रथम अवसर नहीं था, जब पूज्य गुरुदेव की कृपा परिवार को प्राप्त हुई है। इसके पूर्व भी पूज्य गुरुदेव की कृपा हमारे परिवार को प्राप्त होती रही है।
यूँ अदृश्य तन से हुआ, आँतों वाला रोग,
पहले जैसा भक्त का, हुआ शरीर निरोग।
लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद
सागर (म.प्र.)
मो. 91 93009 34766
क्रमशः
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment