अब होंगे सपने साकार भाग - 4
अब होंगे सपने साकार भाग - 4
ज़िंदगी दो दिन की है
ज़िंदगी दो दिन की है - एक दिन आपके खिलाफ, एक आपके हक में। जिस दिन आपके हक में हो गुरूर मत करना, जिस दिन खिलाफ हो, थोड़ा सब्र जरूर करना।
वक्त भी सिखाता है और गुरु भी, पर दोनों में फर्क इतना है, गुरु सिखाकर इम्तहान लेता है, और वक्त इम्तहान लेकर सिखाता है।
अगर रास्ता खूबसूरत है, तो पता करें कि किस मंज़िल की ओर जाता है, पर मंज़िल खूबसूरत है, तो रास्ते की परवाह मत करो।
दुनिया में कोई इतना अमीर नहीं होता कि वह अपना पुराना वक्त खरीद सके ओर कोई इतना गरीब नहीं होता कि वह अपना आने वाला वक्त न बदल सके।
दुनिया की सबसे सस्ती चीज़ है सलाह। एक माँगो तो हज़ार से मिलती हैं पर सबसे महँगा है, सहयोग हज़ार से माँगो तो एक से मिलता हैं।
हीरे की काबिलियत रखते हो तो अंधेरों में भी चमका करो, रोशनी में तो काँच भी चमका करते हैं।
लक्ष्य से आधे रास्ते तक जाकर वापस न लौटें क्योंकि वापस लौटने में आधा रास्ता तो पार करना ही पड़ता है।
ज़िंदगी में केवल अच्छे लोगों की तलाश मत करते रहिये, अपितु खुद अच्छे बन जाइये। आपसे मिल कर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाये।
ईश्वर से कुछ माँगने पर न मिले तो नाराज़ मत होइए, क्योंकि ईश्वर वह नहीं देता जो आपको अच्छा लगता है। बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा होता है।
लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना, कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।
जीवन में कोई तकलीफ़ आए, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। तकलीफ़ उसी को आती है जो हमेशा ज़िम्मेदारी उठाने को तैयार रहता है, ज़िम्मेदारी लेने वाले लोग कभी हारते नहीं हैं। वे या तो जीतते हैं या सीखते हैं।
केवल ऊँचे सपने देखने से जीवन नहीं बनता जीवन तब बनता है जब उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाए जिन्हें सपने देखना अच्छा लगता है, उनके लिए रात छोटी होती हैं, पर जिन्हें सपने पूरे करना अच्छा लगता है, उन्हें दिन छोटा लगता है।
इंसान की पहचान अच्छी बातों से नहीं अच्छे कर्म से होती है, अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते हैं पर अच्छे कर्म तो केवल अच्छे लोग ही कर सकते हैं।
रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज
क्रमशः
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment