अब होंगे सपने साकार भाग - 23
अब होंगे सपने साकार भाग -23
एकता दुनिया की महान ताकत है।
एकता दुनिया की महान ताकत है। मुट्ठी भर लोग भी अगर एक हैं, तो पूरी दुनिया में छा जाएंगे।
तिनकों की कोई औकात नहीं होती, पर वे ही आपस में जुड़कर रस्सी बन जाएँ तो हाथी को भी बाँधने में समर्थ हो जाते हैं।
एक नहीं सौ शून्यों का भी कोई मोल नहीं होता है। जब तक उनके पहले एक का अंक नहीं लग जाता। याद रखिए, लकड़ी का गट्ठर जब तक एक है, तो पहलवान भी नहीं तोड़ पाएगा, पर गट्ठर को यदि खोल दिया जाए तो उसकी
हर लकड़ी को बच्चा भी तोड़ने में कामयाब हो जाएगा।
समाज को संगठित रखने के लिए ईर्ष्या और अहंकार का त्याग कीजिए, टांग खिंचाई मत कीजिए, दुस्साहस और संकीर्णता का त्याग कीजिए। अपने समाज को चुनाव और नेतागिरी से दूर कीजिए।
कोई भी व्यक्ति आकर्षक और प्रभावी व्यक्तित्व का मालिक सुंदर पहनावे से नहीं अपितु सुंदर जीवन शैली से होता है।
अगर हमारे जीवन में अच्छे गुण हैं तो हम सदा दूसरों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे? याद रखिए, गोरा रंग दो दिन अच्छा लगता है। ज्यादा धन दो माह अच्छा लगता है पर अच्छा व्यवहार और स्वभाव जीवन भर अच्छा लगता है।
अहंकार भगाइए, विनम्रता लाइये अहंकार हथौड़ा है, तो विनम्रता चाबी याद रखिए। हथौड़े से ताला टूटता है और चाबी से खुलता है।
अपनी प्रतिष्ठा को लम्बे अरसे तक बनाये रखने के लिए हाथ की सच्चाई और बात की सच्चाई सदा बनाये रखिए दिए हुए वचन और लिए हुए संकल्प को हर पल निभाने का प्रयास करिये।
विपत्ति आये तो आपत्ति मत कीजिए। उसका धैर्य पूर्वक सामना कीजिए। अग्नि से गुजरकर सोना और अधिक निखरता है।
रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज
क्रमशः
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment