अब होंगे सपने साकार भाग - 22
अब होंगे सपने साकार भाग -22
आज व्यक्ति भले ही ज़ीरो पर खड़े हों पर विश्वास रखो कि ज़ीरो ही बढ़ते-बढ़ते एक दिन हीरो बनता है।
उम्मीदों का दामन कभी मत छोड़िए, मुश्किलों में तो जीवन का सबसे बड़ा सहारा उम्मीद ही है जो एक प्यारी सी मुस्कान देकर हमारे कानों में धीरे से कहती है। सब अच्छा होगा।
सीखने की ललक हो तो मिट्टी के द्रोण से भी सीखा जा सकता है। महान गुरु की तलाश से पहले अपनी जिज्ञासा को महान बनाइए।
- सफलता के लिए इच्छा शक्ति चाहिए और इच्छा शक्ति के लिए उत्साह। उत्साह से किया गया हर कार्य सफलता का सुख देता है।
- योजना धैर्य से बनाइये और काम पूरी गति से कीजिए। आप तब तक मत रुकिए, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए।
- याद रखिए कछुआ अपनी रफ्तार के कारण विजय प्राप्त नहीं करता, वरन् लक्ष्य के प्रति एक निष्ठा ही उसकी सफलता का राज है।
- हर मंजिल के रास्ते होते हैं और हर रास्ते पर मुश्किलें। मन में अगर जंग हो, तो विश्वास रखिए, जीत आपकी है।
- कामयाबी के दरवाजे उन्हीं के लिए खुला करते हैं, जो उन्हें खोलने के लिए खटखटाया करते हैं।
- विपरीत वातावरण बन जाने पर भी स्वयं पर संयम और मन पर सहज बनाये रखना जीवन की सबसे बड़ी सफलता है।
- जीवन का लक्ष्य बनाएँ। बगैर लक्ष्य का व्यक्ति करता तो बहुत कुछ है, पर पाता कुछ नहीं। घड़ी का पेंडुलम हिलता ज़रूर है, पर पहुँचता कहीं नहीं।
सही निशाने के लिए तीर एक ही काफी है अगर सही जगह लगे तो।
क्यों कहते हो कि कुछ बेहतर नहीं होता, सच ये है कि जैसा चाहो वैसा नहीं होता कोई तुम्हारा साथ न दे तो गम न करें, खुद से बड़ा दुनिया में कोई हम सफर नहीं होता।
एक बार गाय के पास जाकर उसे दुहते हुए देखिए, आप पाएंगे गाय हमें दूध देती नहीं है बल्कि दूध बूंद-बूंद और धार-धार निकालना पड़ता है। आप इससे समझें कि सफलता घर बैठे नहीं मिलती वरन् उसके लिए हर दिन बेहतर मेहनत करनी पड़ती है।
उड़ते वही हैं जिसके सपनों में जान होती है केवल पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।
रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज
क्रमशः
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment