अब होंगे सपने साकार भाग - 19

 अब होंगे सपने साकार भाग - 19




किसी को अपना दर्द मत बताना
  • कितने अजीब होते हैं लोग गलत साबित होने पर माफ़ी नहीं मांगते, बल्कि आपको गलत साबित करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।

  • क्रोध में बोला हुआ एक कठोर शब्द भी इतना जहरीला हो सकता है कि आपकी हज़ार प्यारी बातों को भी एक बार में ही नष्ट कर सकता है।

  • जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना, जहां संघर्ष नहीं होता वहाँ सफलता भी नहीं होती।

  • किसी को अपना दर्द मत बताना, क्योंकि लोग सामने सुनकर पीठ पीछे मज़ाक बनाते हैं।

  • भाई-भाई का रिश्ता भगवान ने विपत्ति बाँटने के लिए बनाया था, लेकिन अफ़सोस, आज ये सिर्फ़, सम्पत्ति बाँटने तक ही सीमित हो गया है।

  • "मुझे जिंदगी में एक ऐसा शख्स चाहिए, जो मेरी गलतियों पर मुझे समझाये, न कि मुझे छोड़कर चला जाए।"

  • "वक्त का काम तो गुजर जाना है बुरा है तो सब्र करो और अच्छा हो तो शुक्र करो।"

  • "रातों को किसी के लिए जागा नहीं करते, और जो तुमसे भाग रहा हो, उसके पीछे भागा नहीं करते।"

  • "गलतफहमी मत रखा करो, क्योंकि गलतफहमी मिटे ना मिटे पर रिश्ता जरूर मिट जाता है।"

  • "जिस मेहनत से आप आज भाग रहे हो कल यही आपको सफलता दिलायेगी, झोंक दो अपने आप को इस आग में कल यही आपको सोना बनाएगी।"

  • "ज़िंदगी बड़ी महँगी है साहब इसे मतलबी और सस्ते लोगों पर कभी बर्बाद मत करना, कदर करना सीखो। क्योंकि कोई बार-बार नहीं आता ज़िन्दगी में।

  • "खुद को ऐसा बनाओ कि लोग आपके आने का इंतजार करें, न कि जाने का इंतजार करें, हम बात करने को तरसें, तुम आवाज सुनने को तरसोगे।"

  • रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज

    क्रमशः

    ।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

    द्वारा -सरिता जैन

    सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

    हिसार

    🙏🙏🙏

    विनम्र निवेदन

    यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

    धन्यवाद

    Comments

    Popular posts from this blog

    अब होंगे सपने साकार भाग -10

    अब होंगे सपने साकार भाग -17

    अब होंगे सपने साकार भाग -5