अब होंगे सपने साकार भाग - 18
अब होंगे सपने साकार भाग -18
सच्चे रिश्तों को धोखा मत दो
- जरूरी नहीं कि अच्छी बातें बताने वाला हर इंसान अच्छा ही हो, आजकल साजिश रचने वाले भी बहुत मीठा बोलते हैं।
- चालाकी, चतुराई और छल-कपट के मिश्रण को ही आजकल के जमाने में होशियारी कहते हैं।
- माना कि रिश्तों का मर जाना बुरा है, पर उससे भी बुरा है, झूठे रिश्तों को जिंदा रखना।
- सच्चे रिश्तों को कभी धोखा मत दीजिए, अगर आपको पसंद न आये तो उसका वहीं छोड़ दीजिए। हम रिश्ता सबसे रखते हैं, लेकिन अब उम्मीद किसी से नहीं रखते।
- साँप के दाँत में, बिच्छू के डंक में और इंसान के मन में कितना जहर भरा है, कोई नहीं बता सकता।
- नारा बनाने वाले ने थोड़ी कोशिशों और किस्मतों जोड़कर इंसान थोड़े कम और इंसानियत थोड़ी ज्यादा बनाई होती।
- रंग छोड़ने कपड़े और रंग बदलते लोग, कितने भी महंगे क्यों न हों, दिल से उतर ही जाते हैं।
- जब भी आप खुद को टूटा हुआ महसूस करें तो घबराना मत, ऊपर वाला आपका इस्तेमाल किसी बड़ी चीज़ के लिए कर रहा है।
- कभी-कभी फासले-फासले नहीं होते, कुछ नज़दीकियाँ-नज़दीकियाँ नहीं होती। कोई दूर बैठकर आपकी सिसकियाँ सुन लेता है और कोई आपका हाथ पकड़कर बैठा हो तो भी उसे आपके दर्द की खबर तक नहीं होती।
- काश बनाने वाले ने थोड़ी कोशिशों और किस्मतों जोड़कर इंसान थोड़े कम और इंसानियत थोड़ी ज्यादा बनाई होती।
- रंग छोड़ने कपड़े और रंग बदलते लोग, कितने भी महंगे क्यों न हों, दिल से उतर ही जाते हैं।
- जब भी आप खुद को टूटा हुआ महसूस करें तो घबराना मत, ऊपर वाला आपका इस्तेमाल किसी बड़ी चीज़ के लिए कर रहा है।
- कभी-कभी फासले-फासले नहीं होते, कुछ नज़दीकियाँ-नज़दीकियाँ नहीं होती। कोई दूर बैठकर आपकी सिसकियाँ सुन लेता है और कोई आपका हाथ पकड़कर बैठा हो तो भी उसे आपके दर्द की खबर तक नहीं होती।
- कामयाबी का रास्ता कभी सीधा नहीं होता, लेकिन कामयाब होते ही सारे रास्ते सीधे हो जाते हैं।
- काबिल दोस्तों का होना भी शायद तक़दीर होती है। बहुत कम लोगों के हाथों में ही ये लकीर होती है।
- जीवन में अपने आप को मजबूत बनाइये, दूसरों के भरोसे बैठे रहना आपको बर्बाद कर देगा।
- मुसीबत के समय मदद का दिखावा करने वाले लोग अक्सर आपकी तबाही को देखकर बहुत खुश होते हैं।
रचयिता - परम पूज्य जनसंत उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज
क्रमशः
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment