जन-जन के संत भाग - 32
जन-जन के संत भाग - 32
मानव सेवा के प्रति बेहद सकारात्मक सोच
वर्ष 2017, हिसार हरियाणा में मुनि श्री ससंघ विराजमान थे। उनके मंगल सानिध्य और प्रेरणा से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बड़ा उपकारी कार्य किया गया। करीब 100 अपंग अपाहिज लोगों को विशाल मेडिकल कैम्प लगाकर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। मुनि श्री मानव सेवा और उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस तरह के पुनीत कार्य करवाते रहते हैं। यह उनकी पीड़ित मानवता के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
इसके पूर्व भी कई जगहों, कई अवसरों पर आपने पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करवाया है। आपके पास कोई निर्धन व्यक्ति, भक्त अपनी परेशानी लेकर आता है जो अपने इलाज के लिए आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं है तो आप उचित प्रयासों से उस निर्धन व्यक्ति की पूरी-पूरी मदद करवाते हैं।
महावीर की राह पर, चलते जायें पंत,
गुरु विरंजन हो गये, इसीलिए जनसंत।
लेखक कवि डॉ. अखिल जैन आनंद
सागर (म.प्र.)
मो. 91 93009 34766
क्रमशः
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment